सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच में एक 4 साल की बच्ची पर तेंदुए ने घर में घुसकर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्ची के गले को मुंह से दबा लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पिता मौके पर पहुंचा और बच्ची को बचाने के लिए तेंदुए पर कूद गया।इसके बाद बच्ची तेंदुए के मुंह से छूट गई। बच्ची के छूटने पर तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। करीब 5 मिनट तक बच्ची के पिता और तेंदुए में संघर्ष चला। इसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया।तेंदुए के हमले में बच्ची के गले में गंभीर चोट आई है। पिता को भी मामूली चोटें आईं हैं। वन विभाग ने बच्ची के पिता को 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी है।गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके गले में गंभीर चोट आई है।पिता ने कहा- तेंदुआ बेटी को मुंह में दबाए हुए था मामला बहराइच के मोतीपुर रेंज के सोमई गोढ़ी गांव का है। मासूम बच्ची का नाम सुहानी है। उसके पिता का नाम मेवालाल है। वह खेती-किसानी का काम करते हैं।
बिना कुछ सोचे समझे तेंदुए के ऊपर कूद
मेवालाल ने बताया, “सुबह उनकी बेटी आंगन में खेल रही थी। पत्नी घर का काम कर रही थी ।मैं अंदर कमरे में काम कर रहा था। अचानक बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मैं दौड़कर आंगन में पहुंचा, तो देखा तेंदुआ बेटी को मुंह में दबाए हुए था। मैं बिना कुछ सोचे समझे तेंदुए के ऊपर कूद गया। इसके बाद बेटी तेंदुए के मुंह से छूट गई।मेवालाल ने बताया, इसके बाद तेंदुए ने मुझ पर भी हमला कर दिया। इस बीच मैंने पास में रखा डंडा किसी तरह से उठा लिया और तेंदुए को मारने लगा। भिड़ंत में तेंदुए ने उन पर कई बार हमला किया, लेकिन मैं डरा नहीं। लगभग 5 मिनट तक तेंदुआ ऐसे ही मुझ पर हमला करता रहा और मैं अपना बचाव करता रहा।
ग्रामीणों में दहशत
इसके बाद तेंदुआ खुद ही जंगल की ओर भाग गया। उसके बाद मैं और मेरी पत्नी बेटी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचा। वहां हमने बेटी का इलाज करवाया।यह फोटो सुहानी का पिता मेवालाल की है। उन्होंने कहा कि तेंदुए उन पर कई बार हमला किया। लेकिन मैं डरा नहीं।घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत हैं। मोतीपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि एरिया में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं ग्रामीणों को तेंदुए के हमले से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।शुक्रवार रात ढाई बजे शहर के बीच घनी आबादी में तेंदुआ घुस गया। इससे लोगों में डर बना हुआ है। रात ढाई बजे टीपी नगर थाने के पीछे ज्वाला नगर में तेंदुआ देखा गया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ घुमता हुआ कैद हुआ है। एक कुत्ते को भी वह दौड़ा रहा है। इसके बाद चौकीदार ने लोगों को तेंदुआ आने की सूचना दी। घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी है। डरे-सहमे लोग घरों में ही कैद हैं। हनी ट्रैप में तेंदुए को फंसाने की तैयारी:आकर्षित करने के लिए मादा तेंदुए की फोटो पिंजड़ों में लगाई, यूरिन भी छिड़कीकानपुर के गन फैक्ट्री में बीते 4 दिन से घूम रहे तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़े स्तर अभियान चला रहे हैं। तेंदुए को फंसाने के लिए हनी ट्रैप का सहारा लिया जा रहा है। पिंजड़े में मादा तेंदुए की फोटो लगाई गई है। साथ ही, मादा तेंदुआ का यूरिन भी पिंजड़े में छिड़का गया है।