सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
जिले के लक्ष्मणपुर बाजार चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बीजेपी सांसद प्रत्याशी ने लोगों को सरकार की योजनाएं बतायी।
श्रावस्ती में हवाई पट्टी का संचालन शुरू
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांसद प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने दीप प्रजनन करके किया। उन्होंने कहा कि आज देश तेजी से विकास कर रहा है। श्रावस्ती में हवाई पट्टी का संचालन शुरू हो गया है। आज कोई भी कम समय में अधिक दूरी तय करके देश व विदेश में जा सकता है। यह देन भाजपा सरकार की है।

सरकार के योजनाओं का दिला रहे लाभ
आज लोगों को आवास का लाभ मिला। आज पात्र व्यक्ति छत के नीचे से रहता है। जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता लोगों तक पहुंच कर उन्हें सरकार के योजनाओं की लाभ दिला रहे हैं। वहीं अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर केवल भ्रष्टाचार करती थी। आज पात्र महिलाओं को घरेलू गैस मिलने से धुएं व लकड़ी की झांझर से आजादी मिली है। कहा कि सभी लोग एकजुट होकर श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी को विजई बनाएं।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/holi-joke-program-kavi-sammelan-organized-people-from-cultural-and-education-fields-honored/
लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कैराती, मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी मिश्रा, पंकज दुबे, अनिल त्रिपाठी,गिरीश तिवारी, अरुण पांडेय, बाबूराम पांडेय,राकेश सिंह, सुमित पांडेय,सतीश चौधरी, बाबूराम यादव,डा आर के वर्मा, राजकुमार सोनी,विनोद गुप्ता, आद्या चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/holi-joke-program-kavi-sammelan-organized-people-from-cultural-and-education-fields-honored/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/holi-joke-program-kavi-sammelan-organized-people-from-cultural-and-education-fields-honored/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube