सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
प्रदेश कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में विधानसभा स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन गया। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर विधानसभा स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन जिला मुख्यालय बलरामपुर के न्यू बस स्टैंड परिसर में पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्देश्वरी पैकरा के आतिथ्य में आयोजित किया गया। रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गोठानों के नाम पर भ्रष्टाचार, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार, गरीबों का शोषण किया जा रहा है। भ्रष्टाचार इतनी हुई है कि एक किताब छप जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति प्रिय प्रदेश था, जो पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में विकास के कई बड़े कार्य हुए।
15 साल भाजपा की शासन में जनता खुशहाल थे, लेकिन साढ़े चार साल कांग्रेस की सरकार में जनता त्रस्त है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, महामंत्री दिन्नानाथ यादव, संजय सिंह अजीत सिंह, कन्हैयालाल अग्रवाल, पुष्पा नेताम, शैलेष गुप्ता, अरूण केशरी, धीरज सिंहदेव, शर्मिला गुप्ता, दिलीप सोनी, सुखदेव सिंह, कमलेश मार्को, गौतम सिंह अश्विन गुप्ता, अजय यादव, अंश सिंह, मंगलम पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

