बलरामपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित “संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी” में कांग्रेस पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही बाबा साहब के साथ दोहरी नीति अपनाई और उन्हें कभी वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे।राज्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को संविधान दिया, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने न तो उन्हें सम्मान दिया और न ही उनके विचारों को आगे बढ़ाया। उन्होंने दावा किया कि 1952 के चुनाव में पंडित नेहरू ने स्वयं आंबेडकर के खिलाफ प्रचार कर उन्हें हराने का काम किया।पंकज चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब की स्मृति में पांच तीर्थस्थल (पंचतीर्थ) बनवाकर उन्हें सच्चा सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ही है जिसने डॉ. आंबेडकर के विचारों को जमीन पर उतारा और दलित, वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम किया।राज्यमंत्री ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग आज संविधान की दुहाई देते हैं, जबकि सबसे अधिक संविधान में बदलाव कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 88 बार अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल कर राज्यों की सरकारों को बर्खास्त किया।
भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा कि 1951 में सबसे पहला संविधान संशोधन जवाहरलाल नेहरू ने किया था। इसके बाद इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कई बार संविधान में मनमानी बदलाव किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी ने दलितों के आरक्षण को ‘मूर्खों का आरक्षण’ कहकर उनका अपमान किया था।सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने भी अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने आंबेडकर के संविधान को न केवल माना, बल्कि उसे सर्वोच्च दर्जा भी दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद बाबा साहब को भारत रत्न दिलाने की पहल भी भाजपा ने ही की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने की और आए हुए अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह, श्याम मनोहर तिवारी, बंदना पासवान, बाबूराम सोनकर, जगदीश पासवान, अवधेश तिवारी, सुनीता मिश्रा, गोविंद सोनकर, राजाराम गौतम, रवि वर्मा, अब्दुल अजीज खान, बिंदु विश्वकर्मा और संदीप उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।