सद्भावना आवाज़
बहराइच
बहराइच के मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार में निजी बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बस में भिड़ गई। बोलेरो वाहन में सवार 6 दर्जन छात्राएं घायल हो गई। यह सभी छात्राएं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने बहराइच जिला उद्योग कार्यालय जा रही थीं।मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर बेलछा वन बैरियर के पास बुधवार सुबह प्राइवेट बस और पीछे से आ रहे बोलेरो की टक्कर हो गई।


