सद्भावना आवाज़
गोंडा
गोंडा के जगदंबा शरण सिंह महाविद्यालय में सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीजेपी सांसद और बीजेपी एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ने कार्य्रकम का शुभारंभ किया। और सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बृजभूषण शरण सिंह ने संसद में हुई घटना में आरोपियों की कांग्रेस वकील द्वारा किए जा रहे कानूनी मदद को लेकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस हमेशा भटक जाती है।आज से नहीं जब राजीव गांधी थे तब भी भटके थे। राम मंदिर का शिलान्यास उन्होंने ही किया था, लेकिन वोट की राजनीति में वह हट गए। जम्मू कश्मीर पर कभी उनका एक राय नहीं रहा। हर मामले में वह भटकते रहे। अभी सनातन के विरोध में कांग्रेस के लोग बोल गए और फिर सनातन के पक्ष में भी खड़े होने की कोशिश करते हैं और विरोध में भी जाते है। कांग्रेस पार्टी उस तर्ज पर चल रही है। जिस तर्ज पर पहले कम्युनिस्ट चलती थी।
यह मुद्दा संवेदनशील
कांग्रेस के लोग अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के टुकड़े-टुकड़े गैंग से प्रेरणा लेते हैं और उनके नारों का इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में भी कांग्रेस भटक रही है। यह इतना संवेदनशील मुद्दा है की इस पर पूरे देश को एक होना चाहिए और एक राय होना चाहिए। जिन लोगों ने संसद में कूदने का प्रयास किया है। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और उन लोगों से पूछताछ हो रही है। यह लोग इस घटना में स्वयं नहीं शामिल है, ये सब जानते है इस घटना के पीछे दिमाग है औऱ इसके पीछे लोग है।इस घटना के पीछे वही लोग हैं जैसे जो महिला पकड़ी गई है। वह किसान आंदोलन में भी शामिल थी। पहलवानों के आंदोलन में भी शामिल थी और वो इसमें भी है शाहीनबाग में भी दिखाई दी थी। जब जब भी देश के खिलाफ कुछ होता है देश के कुछ लोग हैं जो उस चीज में शामिल होते हैं। यह जो तीन से चार लोग पकड़े गए हैं, यह इनका खेल नहीं है। इसके पीछे दिमाग है और इसके पीछे हाथ है। अब जांच का विषय है कि किसका हाथ है, लेकिन मैं कहता हूं की गारंटी के साथ इसमें किसी न किसी का हाथ है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/gonda-fir-on-6-on-womans-death-dead-body-was-found-hanging-in-the-house/
यूपी में सबसे अच्छी स्थिति में सपा
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने को लेकर दिए गए नारे पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अभी देश का मूड क्या है, अभी राज्यों में चुनाव हुए हैं। और यह सब लोग लड़े हैं कोई बचा नहीं है जो ना लड़ा हो और रिजल्ट आपके सामने है, लेकिन यूपी में सपा सबसे अच्छी स्थिति में है। भारतीय जनता पार्टी अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ेगी और मान कर चलिए लगभग यूपी की सारी सीटें जीत करके उत्तर प्रदेश से जाएगी।कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर नागपुर में चुनावी रैली किए जाने को लेकर के बीजेपी सांसद ने कहा कि अब कांग्रेस सरेंडर तो कर नहीं जाएगी कि मोदी जी प्रधानमंत्री हो जाए और हम चुनाव न लड़ें। कांग्रेस भी लड़ेगी, अखिलेश भी लड़ेंगे, ममता बनर्जी भी लड़ेंगी। सभी अपने-अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगे, लेकिन आप इतना मन कर चलिए बीजेपी की सरकार एक बार फिर से बनने वाली है। मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और रिकॉर्ड के साथ बनेंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीटें आएंगी।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/gonda-fir-on-6-on-womans-death-dead-body-was-found-hanging-in-the-house/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/gonda-fir-on-6-on-womans-death-dead-body-was-found-hanging-in-the-house/
Follow for more updates…