सद्भावना आवाज़
अंकिता त्रिपाठी
बलरामपुर। जिले की श्रावस्ती लोकसभा चुनाव का परिणाम में इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 2009 में परिसीमन में आई लोकसभा सीट पर चौथी पार्टी को जीत मिली है। इस बार सपा से राम शिरोमणि वर्मा ने बीजेपी के साकेत मिश्रा को हराया है। साल 2019 में राम शिरोमणि वर्मा बसपा-सपा के गठबंधन से चुनाव जीते थे। यहां पर समाजवादी पार्टी के राम शिरोमणि वर्मा 76673 मतों से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। श्रावस्ती लोकसभा सीट इस बार बीएसपी ने बीजेपी ने गणित बिगाड़ दी है।
राम शिरोमणि वर्मा को 511055 मत मिले जबकि निकटतम प्रत्याशी भाजपा के साकेत मिश्र मात्र 434382 मत ही हासिल कर सकें। यहां पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मुईनुद्दीन अहमद उर्फ हाजी दद्दन खां ने 56251 मत हासिल कर अपनी जमानत गवा दी।
पोस्टल बैलेट से ही सपा ने बनाई बढ़ता, अंत तक रही कायम
मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो पोस्टल बैलेट से ही सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने बढ़त बनाने का जो सिलसिला शुरू किया वह अंत तक कायम रहा। तीन राउंड को छोड़कर सपा प्रत्याशी को हर राउंड में बढ़त मिली। मतगणना समाप्त हुई तो सपा प्रत्याशी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
मुस्लिम वोट रहे निर्णायक
भाजपा के रणनीतिकारों को उम्मीद थी कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को 4,41,771 मत मिले थे। तब भाजपा के दद्दन मिश्रा 4,36,451 मत पाकर मात्र 5,320 मतों से हार गए थे। ऐसे में भाजपा मान रही थी कि इस बार सपा-बसपा अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारा । जिससे भाजपा यहां भारी मत से जीत सकती थीं। लेकिन बसपा ने खेला कर दिया। एक तरफ जहां मुस्लिम मतदाताओं ने एकतरफा इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया।वहीं दूसरी तरफ बसपा का कैडर वोट या तो बसपा या फिर धीरे से ज्यादातर सपा के साथ चला गया। इतना ही नहीं भाजपा का लाभार्थी वोट भी इस बार जातियों में बंटता दिखा। यही कारण रहा कि भाजपा को इस सीट पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
प्रत्याशी राजनीतिक दल : प्राप्त मत
साकेत मिश्रा भाजपा : 434382 मत
राम शिरोमणि वर्मा सपा : 511055 मत
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/bjp-sps-concern-increased-due-to-bsps-public-meeting-in-shravasti/\
जातीय गणित ने तय किया चुनाव
चुनाव प्रचार के दौरान राम शिरामणि ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले को अपनाया और अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ दिन-रात क्षेत्र में जुटे रहे।उनकी सक्रियता का परिणाम यह रहा की मतगणना के दिन पहले चक्र से उन्होंने जो बढ़त हासिल की वह अंत तक कायम रही। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा क्षेत्रों में केवल बलरामपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को मामूली बढ़त मिली। बाकी चार विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी ने लगातार बढ़त बनाए रखी और सम्मानजनक मतों से जीत हासिल की। राजनीतिक जानकार का मानना है कि प्रत्याशी पार्टी के लोगों के चलते भितरघात का शिकार हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि सीधी लड़ाई में सपा प्रत्याशी के जातीय समीकरण ने भाजपा के धार्मिक ध्रुवीकरण को पछाड़ दिया है। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी राम मंदिर निर्माण तीर्थ परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को पार्टी की पहली ही प्रत्याशियों की सूची में टिकट देकर श्रावस्ती से उम्मीदवार बनाया । इनको टिकट मिलते ही रेस में शामिल पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा और उनके समर्थक नाराज हो गए थे।
गैंसडी विधानसभा उपचुनाव
प्रत्याशी राजनीतिक दल : प्राप्त मत
शैलू सिंह भाजपा :77611 मत
राकेश यादव सपा : 86971 मत
अखिलेश का पीडीए फार्मूला पड़ा भारी
अखिलेश यादव के लहर में विधानसभा उपचुनाव में सपा का डंका बज गया। उपचुनाव गैसड़ी विधानसभा में सपा ने 9360 वोट से जीत दर्ज की है। आम चुनाव के बाद उप विधानसभा चुनाव में भी सपा ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी राकेश यादव को 86971 वोट मिले और शैलू सिंह भारतीय जनता पार्टी 77611 मिले हैं। डा. एसपी यादव की मृत्यु के बाद गैंसडी विधानसभा सीट ख़ाली हुई थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू को हराकर डा. एसपी यादव ने जीत दर्ज की थी।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/bjp-sps-concern-increased-due-to-bsps-public-meeting-in-shravasti/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/bjp-sps-concern-increased-due-to-bsps-public-meeting-in-shravasti/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube