सद्भावना आवाज़
गोण्डा।
जिले में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए लगातार गोंडा जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। तो वही आज गोंडा जिले में सरकारी नजूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे अवैध अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है। कई जेसीबी के माध्यम से भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सरकारी नजूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए एक दर्जन से अधिक मकानों और दुकानों को तोड़कर हटाया जा रहा है।इन सभी अवैध आतिक्रमणकारियों को सरकारी नजूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए मकानों और दुकानों को तोड़कर हटाने के निर्देश दिए गए थे और कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अवैध आक्रमणकारियों द्वारा सरकारी नजूल की भूमि से आवेदन अतिक्रमण नहीं हटाया गया था जिसको लेकर के अब गोंडा नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुलडोजर के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है।
20 वर्षों से एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा
वहीं जिला प्रशासन की कार्यवाही से बेघर हो रहे परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है और रो-रो कर बुरा हाल है छोटे बच्चों से लेकर के घर की महिलाएं कार्यवाही के दौरान रोती हुई नजर आ रही है। हद तो तब हो गई जब महिलाओं को रोते हुए देखा अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा और महिला सिपाहियों के माध्यम से महिलाओं को घर से बाहर निकलवाकर बुलडोजर चला दिया गया।दरअसल गोंडा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर चौराहे से जेल रोड के बीच स्थित सरकारी नजूल की भूमि पर विगत 20 वर्षों से एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके मकान औऱ दुकान को बनाकर रहा जा रहा था जिसको हटाने के लिए गोंडा नगर पालिका परिषद और गोंडा सदर तहसील प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दी गई लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद भी इन लोगों द्वारा सरकारी नजूल की भूमि से अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया था।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/16-goats-burnt-to-death-family-members-cry-in-bad-condition/
अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही
इसको लेकर के देवीपाटन मंडल मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा द्वारा सरकारी नजूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए मकानों को तोड़कर के अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।वहीं गोंडा सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा ने बताया कि अंबेडकर चौराहे से जेल रोड तक यह सरकारी नजूल की भूमि है और इस पर कई लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके रहा जा रहा था अवैध कब्जे को हटाने के लिए इन लोगों को कई बार नोटिस दी गई थी लेकिन इन लोगों द्वारा नहीं हटाया जा रहा था जिसके बाद आज तहसीलदार सदर के साथ बुलडोजर के माध्यम से गोंडा नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।इन सभी अवैध आतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए पहले नोटिस दी गई थी लेकिन उसके बाद भी इन लोगों द्वारा अवैध आतिक्रमण नहीं हटाया गया था और इन लोगों को रहने के लिए सरकारी आवास भी दिया गया है लेकिन यह लोग केवल सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कब्जा कर रखे थे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/16-goats-burnt-to-death-family-members-cry-in-bad-condition/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/16-goats-burnt-to-death-family-members-cry-in-bad-condition/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube