सद्भावना आवाज़
अंकिता त्रिपाठी
बलरामपुर l
बीते दिनों बलरामपुर नगरपालिका प्रशासन और चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह “धीरू” द्वारा यह अवगत कराया गया था की, नगर पालिका सीमा में कही भी अपना या अपने किसी भी संस्थान का किसी भी तरीके से विधुत पोल या सड़क पटरी या कही भी प्रचार प्रसार का बेनर या होल्डिंग लगाने से पूर्व पालिका में उसको लगाने के लिए रसीद कटवाना अनिवाये होता है, लेकिन बहुत से लोग बिना अनुमति व रसीद कटवाए ही अपना प्रचार प्रसार का होल्डिंग और बैनर लगा लेते हैं जिससे पालिका के राजस्व को नुकसान पहुंचता है अब नगर में व्यक्तिगत या किसी संस्था का प्रचार प्रसार करते होर्डिंग और बैनर को पालिका द्वारा नामित संस्था की बिना अनुमति के नही लगाया जा सकेगा।
जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था को जल्द ही सौंप जायेगा
जिसके तहत जल्द एडवाइजरी भी जारी होने के संकेत मिल रहे हैं। विभिन्न जनपदों में ऐसा देखा जा रहा है की नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा अवैध होर्डिंग और बैनर को हटाने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। नगर बलरामपुर में भी पालिका अध्यक्ष ने निजी संस्था को नामित करने के संकेत दिए थे। उन्होंने बताया था की जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर यह जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था को सौंप दी जाएगी।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/prof-murali-manohar-pathak-imitating-the-entire-life-style-of-guru-is-the-sign-of-a-good-disciple/

जिसके बाद किसी को भी होर्डिंग वा बैनर लगाने के लिए उस संस्था की अनुमति लेनी होगी तथा आवश्यक शुल्क भी अदा करना होगा। नगर के पड़ोसी सिद्धार्थ नगर और गोंडा जैसे जनपदों में अवैध होर्डिंग उतरवाने का कार्य लगभग शुरू हो चुका है। जैसा की चेयरमैन बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया था की टेंडर प्रक्रिया के बाद यह कार्य शुरू होगा तो अब यह जानकारी मिल रही है की बहुत जल्द नगर बलरामपुर में भी अवैध होर्डिंग और बैनर के विरुद्ध अभियान तेजी से शुरू किया जायेगा।
शुल्क अदा करने के बाद ही लगा सकेंगे होर्डिंग
जिसके तहत नगर में किसी भी जगह विद्युत पोलों या सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से लगी होर्डिंग को हटाया जायेगा तथा भविष्य में पालिका द्वारा नामित संस्था की अनुमति और शुल्क अदा करने के बाद ही होर्डिंग और बैनर लगाने का आदेश मिलेगा।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/prof-murali-manohar-pathak-imitating-the-entire-life-style-of-guru-is-the-sign-of-a-good-disciple/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/prof-murali-manohar-pathak-imitating-the-entire-life-style-of-guru-is-the-sign-of-a-good-disciple/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube