सद्भावना आवाज़
अंकिता त्रिपाठी
बलरामपुर।
बाराबंकी के नगर कोतवाली में नगर पालिका चेयरमैन बलरामपुर समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा बाराबंकी कोतवाली में दर्ज किया गया है। सीजेएम बाराबंकी के आदेश पर फर्जी चेक देकर जमीन का बैनामा कराने वालों पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है।
माननीय न्यायालय के आदेश पर बलरामपुर चेयरमैन पर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से बैनामा करवाने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
लखनऊ के कुर्सी रोड के रहने वाले श्रीराम मोर की तहरीर पर बलरामपुर के नगर पालिका परिषद चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू एमडी एसएस ग्रुप कंपनी के चेयरमैन प्रणव कुमार सिंह रामप्रवेश गवाह अकाउंटेंट आशीष कुमार सक्सेना और गौरव को माननीय न्यायालय के आदेश पर बाराबंकी कोतवाली पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद किया गया है।

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया
पीड़ित श्रीराम मौर्य का आरोप है कि 2022 में बाराबंकी स्थित उसकी जमीन का एमडी एसएससी ग्रुप कंपनी के द्वारा बैनामा कराया गया था। बैनामा कराए जाने के समय दी गई चेक फर्जी थी। जिसका भुगतान कराने जब बैंक गए तो चेक फर्जी पाई गई। इस पूरे मामले की पीड़ित ने बाराबंकी पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थानाध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक कोई संबंध में प्रार्थना पत्र दिया मुकदमा दर्ज होने पर थक हार कर पीड़ित ने न्यायालय क्या सारण लिया पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत कोर्ट में की सीजेएम कोर्ट ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।


