सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बच्चों को कुपोषण के साथ ही कई अन्य बीमारियों से बचाने के लिए बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया गया।मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर संजीव कुमार मौर्या ने जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में बुधवार को किया। उन्होंने नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई।
स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान
यह अभियान आज 16 अगस्त से प्रारम्भ हो कर अगले माह 15 सितंबर 2023 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर संजीव कुमार मौर्या ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनकी बेहतर देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विटामिन-ए की खुराक जरूर पिलाएं

इस अभियान में सभी नौ माह से पांच वर्ष तक बच्चों को विटामिन-ए की खुराक जरूर पिलाएं जिससे उन्हें रतौंधी नमक बीमारी व कमजोरी और कुपोषण से बचाया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बलरामपुर डॉ. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में नौ माह से 12 माह तक के बच्चों की संख्या 21409, एक वर्ष से दो वर्ष तक के 80675और दो वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों की संख्या 298393 है। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए की खुराक बच्चों को पिलाने से उनकी इम्युनिटी बढ़ेगी।
मौजूद रहे लोग
उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि जिनके बच्चों ने विटामिन-ए की खुराक अब तक नहीं पिया है उन्हें इस बार किसी भी हालत में विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं। इस मौके पर डॉ राज कुमार वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी , डी एम सी यूनिसेफ व , ,सीडीपीओ सदर के साथ ही अन्य लोग मौजूद थे।

