सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:40 मिनट पर तुलसीपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भवानियापर हेलीपैड से सीधे देवीपाटन मंदिर जायेंगे। मंदिर में देवी की आराधना करेंगे तथा मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के कल देवी पाटन मंदिर में रक्षा बंधन पर्व पर आयोजित भंडारा एवं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की भी संभावना है। मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने तुलसीपुर पहुंचकर हेलीपैड एवं मंदिर सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हैलीपेड से लेकर देवी पाटन मंदिर तक के रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंदिर के रास्तों पर जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जो आने जाने वालों पर गहरी नजर रख रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। देवी पाटन मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया की भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।