सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
एमएलके पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अलग अलग विभागों के 219 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जेपी पांडे ने किया।सर्वप्रथम प्राचार्य ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा वंदना की। उसके उपरांत विभिन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र अम्बुज भार्गव को मिला तथा पोस्टर प्रतियोगिता में अभय शुक्ला व स्लोगन में हर्षित धर द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतिभागी मौजूद रहे

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ आलोक शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।प्रतियोगिता एवं समाज के उत्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रथम स्थान बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र अम्बरीश द्विवेदी को मिला। कार्यक्रमाधिकारी डॉ रमेश शुक्ला ने सभी का स्वागत किया।अंत में मुख्य कार्यक्रमाधिकारी डॉ आलोक शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में कार्यक्रमाधिकारी डॉ जितेंद्र भट्ट, डॉ अनामिका सिंह सहित सैकड़ों प्रतिभागी मौजूद रहे।

