बिजली की बचत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने डाऊ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (डीजेएसआई) में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। क्रॉम्पटन का टोटल स्कोर 48 रहा, जो कि वैश्विक स्तर पर 94 पर्सेंटाइल के साथ डीएचपी घरेलू टिकाऊ वस्तुओं (हाउसहोल्ड डूरेबल्स) सेक्टर में 7वें स्थान पर प्राप्त हुआ।
डीजेएसआई का निर्माण 1999 में किया गया था और यह विश्व के लिस्टेड हजारों कंपनियों के सस्टेनेबिलिटी प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। डीजेएसआई कंपनियों का मूल्यांकन आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक मानदंडों के आधार पर करता है।
क्रॉम्पटन का डीजेएसआई स्कोर इस वर्ष अद्वितीय प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसमें पर्यावरणीय स्थिरता, प्रोडक्ट प्रबंधन, सामाजिक जिम्मेदारी पहल, विविधता, कर्मचारियों का कल्याण, मानव पूँजी प्रबंधन और मजबूत गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में सुधार किए गए हैं।
क्रॉम्पटन के एमडी और सीईओ, प्रोमीत घोष ने कहा, “हम ऊर्जा बचत की भावना को केंद्र में रखते हुए प्रोडक्ट को डिजाइन और निर्माण करते हैं। पंखों से लेकर टिकाऊ एलईडी लाइटिंग तक, हमारे उत्पाद बिजली की खपत को कम करते हुए पर्यावरण पर इनके प्रभाव को कम करने में ग्राहकों की मदद करते हैं।”
क्रॉम्पटन की देशभर में 85 से ज्यादा वर्षों की विरासत है, और यह फैंस और घरों में उपयोग की जाने वाली पंप के क्षेत्र में बाजार का नेतृत्व कर रही है। यहां तक कि कंपनी को कई पुरस्कारों से नवाजा गया है, जिसमें 2023 में स्टोरेज वॉटर हीटर के लिए भारतीय नेशनल एनर्जी कंस्यूमर अवार्ड्स भी शामिल हैं।

