सद्भावना आवाज़
शिशिर मिश्रा ,संवाददाता
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर विकास कार्यो एवं 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी शजयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन द्वारा कार्यदायी संस्थाओ के संबधित अधिकारियो से जनपद में चल रहे निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की। जनपद में कराये जा रहे निर्माण कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी राजीव रंजन ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में बचे हुए सामुदायिक शौचालयो का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा ग्राम पंचायत में बकाया विद्युत बिलों का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी कोे गोशाला का निरीक्षण करने का निर्देश दिया तथा निरीक्षण रिपोर्ट प्रेषित करे। गौशाला पर गोवंश के लिए पर्याप्त चारा भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश

पशुओं का टीकाकरण कराया जाये। सहभागिता योजना के अन्तर्गत लोगो को गोवंश लेने के लिए प्रोत्साहित करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि महाअभियान चलाकर निराश्रित गौवंश को गौशाला में रखवायें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्य में प्रगति लाकर बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा समस्त विभागो के बकाया विद्युत के बिलो का भुगतान कराने का निर्देश दिया तथा आफीसर्स कालोनी मे विद्युत कनेक्शन कराने का निर्देश दिया।
विभागों के प्रगति की समीक्षा


