सद्भावना आवाज
बलरामपुर
जनपद के कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह के शिविर कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया गया। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।
मरीजों को फल वितरित किया

इसके उपरांत जिले के विभिन्न अस्पतालों मेमोरियल चिकित्सालय, जिला महिला चिकत्सालय एवं संयुक चिकित्सालय में कांग्रेसियों द्वारा मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया की स्वर्गीय राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए भारत देश को हमेशा प्रगति प्रदान की थी। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा की राजीव गांधी ने भारत के तमाम पड़ोसी मुल्कों के साथ चल रहे सीमा विवादों का बड़ी आसानी से निपटारा भी कराया था।
18 वर्ष में वोट का अधिकार
राजीव गांधी को उनके द्वारा चलाई गई सूचना क्रांति के लिए देश हमेशा याद करता है।अनुज सिंह ने यह कहा की वर्तमान प्रधानमंत्री केवल देश को गुमराह कर रहे हैं, उन्हें संसद में मणिपुर के मुद्दे पर भी बोलने में शर्म आ रही थी लेकिन आज देश ने राजीव गांधी की जयंती पर यह संकल्प लिया है, की वापस देश में कांग्रेस की सरकार बनानी है तथा राजीव के लाल राहुल गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा की देश को राजीव गांधी ने एक नई दिशा दी उनके द्वारा किए गए कार्यों में पंचायती राज व्यवस्था, सीमा विवादों का निपटारा, 18 वर्ष में वोट का अधिकार, सूचना क्रांति आदि कई ऐसे जनहित के कार्य हैं, जिसके लिए जनता हमेशा उनको याद करती है।
कार्यकर्ता उपस्थित रहे


