सद्भावना आवाज़
उत्तरप्रदेश
यूपी में फरवरी में होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के लिए योगी सरकार तैयारियों में जुट गई है। 60244 पदों के लिए 6500 परीक्षा केंद्रों पर 31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। लखनऊ जोन में सबसे अधिक 832 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है। कोचिंग संस्थानों को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल नहीं किया जाएगा। हर केंद्र पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची हो रही तैयार
पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के साथ उनकी क्षमता के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानकों के आधार पर परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा। परीक्षा भवन संबंधी मानकों पर खरे उतरने वाले केंद्रों को ही अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया में कुल 6484 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 31.75 लाख से अधिक है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/akhilesh-said-the-poor-are-not-getting-justice-sps-new-slogan-defeat-80-remove-bjp/
31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
इनमें जोन में 4844 तो कमिश्नरेट में 1640 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र लखनऊ जोन में 832 होंगे। यहां करीब चार लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बरेली में 741, वाराणसी में 647, आगरा में 540, कानपुर नगर में 527, मेरठ में 464 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं।कमिश्नरेट में सर्वाधिक 488 परीक्षा केंद्र प्रयागराज में प्रस्तावित हैं, जिनकी क्षमता 2.25 लाख से अधिक है। इसी तरह कानपुर नगर में 271, आगरा में 261, लखनऊ में 148 केंद्र बनेंगे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/akhilesh-said-the-poor-are-not-getting-justice-sps-new-slogan-defeat-80-remove-bjp/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/akhilesh-said-the-poor-are-not-getting-justice-sps-new-slogan-defeat-80-remove-bjp/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube