अलाव की लपट से चारपाई में लगी आग:मासूम की जलकर हुई मौत
सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच में आग से झुलसकर घायल 3 वर्षीय मासूम की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।श्रावस्ती के गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारनपुरवा गांव निवासी साबिर का मासूम बुधवार रात को चारपाई पर सो रहा था। जबकि प्लास्टिक के चारपाई के निकट ही अलाव जल रहा था। मासूम ऋतिक रोशन की मां नित्य क्रिया के लिए बाहर चली गई। रात आठ बजे अलाव से प्लास्टिक की चारपाई में आग लग गई।
जिसकी चपेट में बालक आ कर जलने लगा। उसकी चीख सुनकर मां और परिवार के अन्य लोग दौड़े। सभी ने आग बुझाया। इसके बाद बालक को जिला अस्पताल श्रावस्ती में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात डॉ. शिवम मिश्रा ने बताया कि इलाज शुरू होते ही देर रात बालक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बालक 90 प्रतिशत झुलस गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।