सद्भावना आवाज़
आशीष कुमार गुप्ता (संवाददाता)
सादुल्लानगर/बलरामपुर
सादुल्लानगर मनकापुर मार्ग पर सोमवार रात्रि 11 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक गाय घायल हो गई। जिससे घायल अवस्था में गाय रात भर सड़क किनारे तड़पती रही।मंगलवार सुबह सूचना पाकर पवन गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंच कर थाना प्रभारी बृजानंद सिंह को घटना के बारे में अवगत कराया।थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए गाय के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को सूचित किया। तत्पश्चात मौके पर दो सिपाही गजेंद्र यादव, मुक्तेश्वर यादव को घटनास्थल पर रवाना किया मौके पर पशु चिकित्सक ने पहुंच कर गाय को प्राथमिक उपचार देकर गाय को पुलिस टीम व स्थानीय लोगों द्वारा रोड से उठवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया।