सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर जिले में शीत लहर अपनी चरम की ओर है सर्द हवाओं की गति और इसकी मार से गलन लगातार बढ़ता जा रही है। गुरुवार को बलरामपुर में सुबह से ही घने कोहरे की चादर दोपहर तक छाए रही। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है।जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है। गुरुवार को भी धना कोहरा छाया रहा जिसके कारण यातायात भी पूरी तरीके से प्रभावित हो रहा है। लगातार बिगड़ रहे मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को ठंड से बचने के लिए सलाह दी है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/cmo-inaugurated-the-health-camp-by-cutting-the-ribbon-118-children-selected-for-treatment-and-operation/
दुकानों पर छाया सन्नाटा
बर्फीली हवाएं चलने और पारा लुढ़कने के कारण ठंड बढ़ती जा रही है।गुरुवार का दिन सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है आज सुबह से ही पाला गिरने का सिलसिला सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर तक जारी रहा सूर्योदय के दर्शन न देने से लोग ठंड से परेशान नजर आ रहे है । पूरा दिन बदली छाई रहने बार-बार बर्फीली हवा चलने के से लोग अलाव से चिपके रहे।शीत लहर और ठंड के कारण अधिकाश बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है । लोग अपने घरों से निकलने में परहेज कर रहे है । बाजार में इक्का दुक्का लोगों को छोड़ कर दुकानों पर सन्नाटा छाया हुआ है । लोग ठंड से बचने के लिए अलाव एवम हिटर का सहारा ले रहे है । नगर पालिका परिषद की तरफ से कुछ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तो जलवाए गए है लेकिन यह अलाव पर्याप्त नहीं माना जा रहा है ।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/cmo-inaugurated-the-health-camp-by-cutting-the-ribbon-118-children-selected-for-treatment-and-operation/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/cmo-inaugurated-the-health-camp-by-cutting-the-ribbon-118-children-selected-for-treatment-and-operation/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube