सद्भावना आवाज़
दुर्गेश जायसवाल (संवाददाता)
गोण्डा
कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने जनपद के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनकी नब्ज टटोली,बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने किया।जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों से जानकारी ली और उन्होंने कहा कि आप लोगों को काफी मेहनत करने की जरूरत है।
हरीश चंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष रूपईडीह,वेद प्रकाश सिंह अध्यक्ष परसपुर,अतीक अहमद अध्यक्ष हलधर मऊ,धर्मराज सिंह अध्यक्ष मुजेहना,डॉ राज बहादुर सिंह अध्यक्ष वजीरगंज,दिलीप वर्मा अध्यक्ष इटियाथोक,राम सिंह राणा अध्यक्ष बेलसर,पंचम राम अध्यक्ष मनकापुर, बैठक में शामिल हुए, बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा हैं कि 25 जुलाई को देश का संविधान बचाओ संकल्प सभा के आयोजन को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई और विस्तार से चर्चा हुई।समस्त जनपद के ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की बात कही और कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल,सगीर खान,विनय प्रकाश त्रिपाठी,चांद खान रहे।