सद्भावना आवाज़
श्रावस्ती।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विकास खण्डों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट तथागत हाल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से विज्ञान प्रदर्शनी में लगाये गये उनके विषय के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने सवाल का उत्तर दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु उत्साहवर्धन किया।जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है।
प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
सुव्यवस्थित, सुसंगठित एवं क्रमबद्ध ज्ञान ही विज्ञान है। छात्र-छात्राएं विज्ञान के प्रति अपनी अभिरुचि बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाएं। ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए, जिससे बच्चों के अंदर का वैज्ञानिक गुण का विकास होता है। उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।जिला महामंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास भी हो सकेगा इसलिए सभी छात्र-छात्राएं अपनी अभिरूचि के अनुसार नए-नए प्रयोग कर विज्ञान के नए आयाम प्राप्त करें और आगे बढ़ें।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/sugarcane-development-minister-unveiled-the-stone-slab-instructions-for-timely-weighing-of-sugarcane-and-payment/
प्रभारी प्रधानाध्याक को किया सम्मानित
वहीं प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल में शामिल समिति द्वारा सभी बच्चों के मॉडल का आकलन किया। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में जिले के सभी विज्ञान व गणित विषय के एआरपी एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग किया। वहीं निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत एआरपी द्वारा चयनित विद्यालयों एवं शिक्षक संकुल विद्यालयों में कक्षा 1-3 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का डायट प्रशिक्षुओं द्वारा माह दिसम्बर, 2023 में आकलन किया गया। उक्त आकलन में निपुण विद्यालय के रूप में उभरकर आने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्याक को सम्मानित किया गया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/sugarcane-development-minister-unveiled-the-stone-slab-instructions-for-timely-weighing-of-sugarcane-and-payment/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/sugarcane-development-minister-unveiled-the-stone-slab-instructions-for-timely-weighing-of-sugarcane-and-payment/
Follow for more updates…