सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर नगर पालिका परिषद बलरामपुर में साफ सफाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह नई डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन को 35 विशेष सफाई कर्मियों की टीम के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।बलरामपुर नगर क्षेत्र को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने के लिए शहर के सभी वार्डों में एक-एक सफाई नायक तथा आठ सफाई कर्मियों की टीम लगाई जाएगी। साथ ही साथ चारों मुख्य मार्ग व मुख्य बाजार के लिए पांच अलग-अलग सफाई की टीम लगाई जाएगी।
तीन सफाई टीमें लगाई गई


