ट्रैक्टर पर बैठकर डीएम ने तटबंध कटान का किया निरीक्षण
सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। मंगलवार देर रात मंडला आयुक्त ने जनपद में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। वहीं मंडला आयुक्त ने ट्रैक्टर पर बैठकर तटबंध कटान का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान डीएम बलरामपुर सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे है। जनपद बीते 4 से 5 दिनों से बाढ़ की आपदा से जूझ रहा है, जिसमें ग्रामीण इलाके सबसे ज्यादा है। वहीं नगर के कुछ क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी आ गया है।जनपद में प्रशासन द्वारा बाढ़ बचाव के कार्य किए जा रहे हैं, जिसको लेकर आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने मंगलवार देर रात बाढ़ बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
वहीं आयुक्त और डीएम बलरामपुर ने ट्रैक्टर पर बैठ कर ग्राम भ्यूरी में तटबंध कटान को रोकने के लिए किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया।वहीं जनपद में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर चलाए जा रहा है। बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के दृष्टिगत आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील एवं डीएम पवन अग्रवाल द्वारा अधिकारियों के साथ आज मंगलवार देर रात तहसील बलरामपुर सदर के ग्राम भ्यूरी में तटबंध के कटान को रोकने के लिए किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया गया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/serve-these-different-types-of-lassi-with-food-in-summers/
समस्या का तुरंत किया जाए निदान
बीते रात्रि में कतिपय कारणों से ग्राम भ्यूरी में तटबंध कट गया था। तटबंध कटने की सूचना मिलने पर तत्काल आयुक्त एवं डीएम द्वारा मौके पर पहुंचकर तटबंध के कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य किए जाने का निर्देश दिया गया था। वहीं संबंधित विभाग द्वारा तटबंध को मिट्टी से भरते हुए सही कर दिया गया है।वहीं निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ राहत में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि किसी भी समस्या का निदान तुरंत किया जाए। समय न लगाया जाए, इसका सभी लोग ख्याल रखे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/serve-these-different-types-of-lassi-with-food-in-summers/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/serve-these-different-types-of-lassi-with-food-in-summers/