सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में विभिन्न विभागों के माध्यम से निवेशकों द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू को धरातल पर लाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडे ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जनपद में 15 विभागों के सहयोग से कुल 190 निवेशकों द्वारा 1392.85 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए हैं।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनपद के विकास के लिए निवेशकों द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी सकारात्मक प्रयास करे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू करने वाले निवेशकों को कई प्रकार के लाभ दिए जाएंगे जिसमें पूजीगत सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी में छूट आदि की सुविधा दी जाएगी ।पशुपालन विभाग द्वारा हस्ताक्षरित कराए गए एवं एमओयू को धरातल पर लाने व पोर्टल पर रजिस्टर कराने में लापरवाही पर पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई । निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता करते हुए एमओयू धरातल पर लाए जाने का निर्देश दिया।स्वरोजगार योजनाओ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद की समीक्षा के दौरान उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिया कि इन योजनाओं में ऋण प्रदान करने में कोताही ना करें, उन्होंने स्वरोजगार स्कीमों में ऋण प्रदान करने में तेजी लाए जाने के लिए बैंकवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने का निर्देश दिया जो कि बैंक से समन्वय में स्थापित करेंगे।

