सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में व्यवसायिक एवं औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने नई पहल की है। जिलाधिकारी ने 75 प्रकार के व्यवसायिक एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिया है कि पायलट योजना की तर्ज पर व्यवसायिक एवं औषधि पौधों के रोपण को बढ़ावा दिया जाए।जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा नई पहल करते हुए जिले में व्यावसायिक एवं औषधीय पौधों के रोपण एवं खेती को बढ़ावा देने के लिए बहादुरपुर में चिल्ड्रन पार्क में 75 प्रकार के प्रजातियों के औषधीय एवं व्यवसाय के वृक्षों का रोपण किया गया।
पायलट योजना की तर्ज पर वन विभाग

जिलाधिकारी ने कहा कि बास साहित अन्य प्रकार के व्यावसायिक एवं औषधीय वृक्ष पर्यावरण को हरा-भरा रखते हैं। साथ ही साथ इनकी पत्तियों एवं छाल का प्रयोग इलाज के लिए भी होता है। पायलट योजना की तर्ज पर वन विभाग द्वारा प्रगतिशील कृषकों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराकर इनकी खेती के लिए बढ़ावा दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि बलरामपुर में व्यवासियक एवं औषधि पौधों के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करने की असीम संभावना है। यदि इन पेड़ पौधों को लगाया जाए, तो इससे रोजगार के अवसर भी पैदा किए जा सकते है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, डीएफओ एम सेम मारन द्वारा पौधे लगाए गए।

