सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में बेटे ने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला है। कलयुगी बेटे ने मां को भी पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है। घटना देहात थाना क्षेत्र के झोहना गांव की है। संपति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।बताया जा रहा है कि देहात थाना क्षेत्र के झोहना गांव में उदय भान यादव किसी से पैसे उधार लेने देन की बात कर रहा था। उसकी मां ने उदय भान को उधार लेने से मना किया, तो वह नाराज हो गया और मां को गलियां देने लगा। मां और पिता राम नाथ यादव ने विरोध किया तो दोनों पर लाठियों से हमला कर दिया। पिता को लाठियों से बुरी तरह पीटने लगा।
पिता राम नाथ हमले से बेहोश होकर गिर पड़े।चीख पुकार सुनकर पड़ोसी बचाने दौड़े, तो उदय भान मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राम नाथ को लेकर घर वाले अस्पताल दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार में संपति को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। आरोपी उदय भान अलग खाना बनाता था। घर और खेत का बंटवारा नहीं हुआ था, जिसको लेकर उदय भान नाराज रहता था।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बुधवार को बताया कि अभियुक्त उदय भान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।