सद्भावना आवाज़
अयोध्या।
वशिष्ठ फाउंडेशन के संयोजन में सरयू नदी से रामजन्मभूमि तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में पांच सौ महिलाएं शामिल हुईं। ये सारे कलश विहिप के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह पंकज तथा रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े गोपाल को समर्पित किये गये। कलश यात्रा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह भी सिर पर कलश लेकर रामजन्मभूमि पहुंचीं। कलश यात्रा और दुखदुरिया पूजा की संयोजक वशिष्ठ फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि आस्था और उल्लास का यह आयोजन गुरुवार को राम की पैड़ी पर चार हजार महिलाओं द्वारा दुखदुरिया (अवसान माता) पूजन के रूप में प्रस्तुत होगा।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/maharishi-valmiki-international-airport-gets-international-status-flight-from-delhi-reaches-ayodhya-with-180-passengers/
कण-कण में प्रभु श्रीराम की सुगंध
उन्होंने बताया कि रामलला हम सभी के आराध्य हैं और अयोध्या के कण-कण में प्रभु श्रीराम की सुगंध और यादें बसी हैं। इसलिए पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद जो पल हमें देखना है, वह 22 जनवरी को मिलेगा। उसमें कोई समस्या न हो इसीलिए यह अनुष्ठान प्रस्तावित है। कार्यक्रम में आभा सिंह, सीमा तिवारी, सरिता सिंह, आरती दीक्षित, आंचल मिश्रा, रूबी पोद्दार, सुभाषिनी अवस्थी, नीलम त्रिपाठी, रिंकी सिंह आदि प्रमुख सहयोगी हैं।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/maharishi-valmiki-international-airport-gets-international-status-flight-from-delhi-reaches-ayodhya-with-180-passengers/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/maharishi-valmiki-international-airport-gets-international-status-flight-from-delhi-reaches-ayodhya-with-180-passengers/
Follow for more updates…