सद्भावना आवाज
बलरामपुर
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में सोमवार को आशुकविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजन मिश्र ने पहला स्थान प्राप्त किया।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन तथा डॉ राम रहीस के संयोजकत्व में प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में प्रतिभागियों को युद्ध विषय पर अपनी कविता को लिखनी थी जबकि द्वितीय चरण में अपनी स्वरचित कविता को कविता शैली में वाचन करना था।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/add-more-and-more-new-voters-to-the-voter-list-vijay-pratap-singh/

निर्णायक डॉ अवनीन्द्र दीक्षित,डॉ बीएल गुप्ता व डॉ अनिल कुमार ने बीएड द्वितीय वर्ष के राजन मिश्र को प्रथम, बीए 2nd की रोशनी नंदी को द्वितीय तथा एम एस सी 2nd ईयर की हदिया रफीक को तृतीय स्थान के लिए चुना। मुख्य अतिथि प्रो0 एस पी मिश्र ने विजयी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रतियोगिता की बारीकियों से परिचित कराया। डॉ कमलेश कुमार व डॉ शिवानंद पाण्डेय ने भी उन्हें प्रतियोगिता से सम्बंधित टिप्स दिये। डॉ राम रहीस ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/district-magistrate-voters-are-the-pride-of-the-worlds-largest-democracy/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/uncle-becomes-murderer-after-beating-daughter/
Follow for more updates…

