सद्भावना आवाज़
शिशिर मिश्रा (संवाददाता)
सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आज शिक्षा मंथन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त करता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की चुनौतियों के समाधान के लिए शिक्षक को हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
कोई भी जब नई व्यवस्था लागू होती है तो समस्या है और चुनौती आती हैं जिम्मेदार शिक्षक एवं शिक्षण संस्थाओं तथा शिक्षा से जुड़े हुए अधिकारियों की यह नैतिक जिम्मेदारी होती है कि समय रहते हो समस्याओं का समाधान कर लिया जाए। लेकिन इसमें सबसे अधिक भूमिका शिक्षकों की होती है। क्योंकि सीधे विद्यार्थियों से जुड़े होते हैं और विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं को पहचानते हैं। इसलिए शिक्षकों को खुलकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित आने वाली समस्याओं से अपने संस्था प्रमुख और संबंधित व्यक्तियों को अवगत कराया जाना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सेमेस्टर प्रणाली है।
