सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
डीएम पवन अग्रवाल ने 29 अगस्त 2024 को जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। जन्नतुल निशा पत्नी राजू निवासी ग्राम बनकट बिलरिया ने आरोप लगाया कि उसकी चार पुत्रियों की 18 जून 2024 को कुवानो नदी में डूबकर मृत्यु हो गई थी। दैवीय आपदा के तहत उसे 16 लाख रुपए की सहायता राशि 16 जुलाई 2024 को भेजी गई थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान जाबिर अली ने 6 लाख रुपए धोखाधड़ी करके हड़प लिए।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/
डीएम ने एसडीएम उतरौला को तत्काल जांच का निर्देश दिया। जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान द्वारा पैसे हड़पने की शिकायत सही पाई गई। डीएम ने इसके आधार पर ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और सख्त निर्देश दिया कि दैवीय आपदा सहायता में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube