सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर में डीएम कार्यालय के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। उपस्थित पुलिस वालों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आगजनी में विद्युत विभाग के रखे केबल जल गए हैं। इसके साथ ही तीन घरों के पास रखा सामान जलकर राख हो गया।मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर डीएम कार्यालय के समीप गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें आसपास के तीन घर के पास रखे सामान जलकर राख हो गए हैं।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/uproar-over-the-figure-of-kaaba-on-the-mat-people-of-muslim-community-pelted-stones-at-v-market/
लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया
वहीं पास में उपस्थित अमित ने बताया कि आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल विभाग की गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं।उपस्थित पुलिस वालों और आसपास के लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। मामले पर जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। जिस पर पुलिस व आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/uproar-over-the-figure-of-kaaba-on-the-mat-people-of-muslim-community-pelted-stones-at-v-market/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/uproar-over-the-figure-of-kaaba-on-the-mat-people-of-muslim-community-pelted-stones-at-v-market/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube