सद्भावना आवाज़
बहराइच
बहराइच में गुरुवार की शाम फूस के मकान में आग लग गई। जिससे एक किशोर की आग में झुलसकर मौत हो गई। जबकि 2 सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के मदरंदपुर की है।मदरंदपुर निवासी दयाराम का फूस का मकान बना हुआ है।
लोगों ने बुझायाआग
एक ही मकान में रहने के साथ खाना भी बनता है। दयाराम की पत्नी ने खाना बनाया। बच्चों को खिलाने के बाद पति को खेत में खाना देने चली गई। तभी चूल्हे की चिंगारी से मकान में आग लग गई। आग लगने से सुकेश (14) की झुलसकर मौत हो गई। जबकि उसका भाई शिवांश (6) और शिवम (4) झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाया। इसके बाद घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/newly-elected-members-took-oath-of-office-and-secrecy-teachers-from-all-departments-arrived/
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि चूल्हे की चिंगारी से आग लगी थी। तभी हादसा हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम राकेश मौर्य ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर घायल भाइयों का हाल जाना। मदद का आश्वासन दिया।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/newly-elected-members-took-oath-of-office-and-secrecy-teachers-from-all-departments-arrived/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/newly-elected-members-took-oath-of-office-and-secrecy-teachers-from-all-departments-arrived/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube