सद्भावना आवाज़
अयोध्या
अयोध्या से पहली वंदे भारत ट्रेन संख्या 22425 गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए 3:45 बजे रवाना हो गई। बाराबंकी में रेलवे ट्रैक का निर्माण के चलते ट्रेन सुल्तानपुर वाया लखनऊ, कानपुर होते हुए जाएगी आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 6 जनवरी तक वाया सुल्तानपुर चलेगी। 7 जनवरी से 15 जनवरी तक ट्रेन निरस्त रहेगी। बाराबंकी में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते ट्रेनें निरस्त रहेगी । 16 जनवरी से पुन: अपने निर्धारित समय से अयोध्या कैंट से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी ट्रेन को 30 दिसंबर को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से दिखाई हरी झंडी दिखाई थी।
ट्रेन से सफर कर रहे यात्री काफी प्रसंन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या वासियों को वंदे भारत ट्रेन और फ्लाइट की बड़ी सौगात दी। इसके बाद गुरुवार को 552 यात्रियों को लेकर पहली वंदे भारत ट्रेन अयोध्या कैंट से दिल्ली के लिए रवाना हुई है। ट्रेन में आठ कोच है। अयोध्या कैंट से चलने वाली पहली ट्रेन से सफर कर रहे यात्री काफी प्रसंन्न नजर आए।भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल और 22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट तक चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। वहीं 6 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के मध्य नियमित फ्लाइट सेवाएं शुरू हो जाएगी। ट्रेन का संचालन बुधवार को नहीं होगा।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/avadh-universitys-nep-graduate-examinations-from-18th-december/
8घंटे 20 मिनट में अयोध्या से आनंद विहार तक सफर
ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से 15:45 मिनट पर रवाना हुई है, हालांकि अयोध्या का चलने का समय 15:20 है। जो 17:15 बजे पर लखनऊ पहुंचेगी, लखनऊ से 17:20 बजे रवाना होकर 18:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी, जहां से 18:40 बजे रवाना होकर आनंद विहार टर्मिनल 23:40 बजे रात में पहुंचेगी। वहीं 22426 आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे से चलकर 11:05 बजे कानपुर सेंट्रल, दोपहर 12:30 बजे लखनऊ और अयोध्या कैंट शाम साढ़े चार बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन आठ घंटे 20 मिनट में अयोध्या से आनंद विहार तक सफर तय करेंगी।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/avadh-universitys-nep-graduate-examinations-from-18th-december/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/avadh-universitys-nep-graduate-examinations-from-18th-december/
Follow for more updates…