सद्भावना आवाज़
अयोध्या।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं। इस क्रम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार संग भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर भाव विभोर हो गए। उनके स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। वे कुबेर टीला भी गये, पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक निहारा और नतमस्तक हुए।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/lok-sabha-elections-2024-cm-yogi-adityanath-conducted-144-programs-including-111-public-meetings-in-49-days/




