सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जिले के मोहल्ला बलुहा में स्थित बी एन प्रसाद मेमोरियल हेल्थ क्लिनिक के द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।क्लिनिक द्वारा इस शिविर का आयोजन बलरामपुर नगर के मरीजों की सुविधा हेतु किया गया।इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में कुल 64 मरीजों की जांच की गई तथा उनके सही बीमारी के अनुसार मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी गई। जिसमे जांच के दौरान 21 गर्भवती महिलाएं, 12 आंख के मरीज और शेष उपस्थित सभी मरीजों को सामान्य बीमारी हेतु जांच कर मुफ्त दवाएं प्रदान की गई।
डॉ गिरीश चंद्र ने यह बताया कि नगर में कुछ गरीब लोग भी होते हैं ,उनकी देखभाल व इलाज इतनी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाता इसका कारण यह है की इलाज के लिए उनके पास उतना पैसा नहीं होता है
इसलिए हम लोग एक साथ मिलकर ऐसे असहाय लोगों और बीमार लोगों का इलाज करते हैं और उनको दवाएं भी मुफ्त देते हैं। जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी उनको न हो और मुफ्त इलाज संभव हो सके।शिविर में डॉक्टर गिरीश चंद्र , डॉक्टर मृदुला श्रीवास्तव, डॉक्टर के के शुक्ला, नेत्र सहायक अल्काद अली, स्टाफ नर्स पुष्पा प्रजापति, सुपरवाइजर बबिता श्रीवास्तव और लक्ष्य श्रीवास्तव उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में आशा बहुओं का विशेष योगदान रहा। शिविर का आयोजन क्लीनिक के मैनेजर विनीत श्रीवास्तव ने किया।इस मुफ्त चिकित्सा शिविर के आयोजन का एक मात्र कारण यह था की गरीब और असहाय नागरिकों को इसके द्वारा मदद दी सके।


