सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
नगरपालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह “धीरू” का चुनाव बलरामपुर की जनता ने उनकी सेवाभावना और दरियादिली देख कर ही किया था।आपको बता दें की जब धीरू राजनीति में किसी भी पद पर नही थे तब भी उन्होंने जनता की खूब सेवा की है।नगरपालिका बलरामपुर का अध्यक्ष पद संभालने के बाद से ही धीरू लगातार अपने कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।ऐसे में उन्होंने एक ऐसा कार्य किया है जिसकी सराहना चारो तरफ हो रही है।पालिका अध्यक्ष ने दीपावली के पावन पर्व पर बलरामपुर जिला कारागार में सजा काट रहे कैदियों की दीपावली को भी खास बना दिया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/markets-lit-up-before-dhanteras-crowds-gathered-for-shopping/
कैदी भी खुश दिखे
धीरेंद्र प्रताप सिंह “धीरू” ने सजायाफ्ता कैदियों को कारागार में जाकर वस्त्र और मिष्ठान वितरित किए और सबको दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।दीपावली पर उपहार पाकर सभी कैदी भी खुश दिखे।इस पर जिला कारागार के सभी स्टाफ और कैदियों ने भी पालिका अध्यक्ष का बहुत आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह , एस के सोनकर,गौरव मिश्र,निर्भय सिंह,जन्मेजय सिंह,धीरेंद्र यादव,शारदा देवी उप जेलर,उपमा वर्मा,धीरेंद्र वर्मा,शिवम मिश्रा,सहित जिला कारागार के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/markets-lit-up-before-dhanteras-crowds-gathered-for-shopping/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/markets-lit-up-before-dhanteras-crowds-gathered-for-shopping/
Follow for more updates…