सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर के पचपेड़वा में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश मोहन यादव शुक्रवार को पहुंचे। तुलसीपुर तहसील के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा में जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया।भगवान राम की जन्मभूमि के लिए सदियों तक संघर्ष हुआ। आजादी के बाद राम लला को अपने मंदिर में आने के लिए 75 साल इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस ने हमेंशा हिंदु जनमानस की भावनाओं पर कुठाराघात करने का काम किया है। यही कारण है कि हमारे यहां पाठ्यक्रमों से राम और कृष्ण जैसे आदर्श को हटा दिया गया था। प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति लागू कर राम कृष्ण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का काम किया है। देश से अंगे्रज तो चले गए लेकिन अपने प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस को छोड़ गए। यह बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कही। मध्य प्रदेश के सीएम डा. मोहन यादव शुक्रवार को गैसड़ी विधानसभा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण की शुरुआत सीएम मोहन यादव ने कृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रसंग से की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि भगवान राम को अपने मंदिर में मुस्कराने के लिए 70 साल इंतजार करने पड़े। आजादी के बाद अगर कांग्रेस चाहती तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण बहुत पहले हो जाता, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इसका हल नहीं निकल सका था।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/women-went-door-to-door-and-created-awareness-said-first-vote-then-have-refreshments/
नई शिक्षा नीति लाकर लार्ड मैकाले की शिक्षा को किया खत्म
सीएम बोले कि अंग्रेज देश को छोड़कर चले गए लेकिन कांग्रेस के रूप में वह अपने प्रतिनिधि यहां छोड़ गए। कांग्रेस ने इस देश को तबाह करने में कोई कसर नहीं लगाई। पीएम मोदी ने नई शिक्षा नीति लाकर लार्ड मैकाले की शिक्षा को खत्म किया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में राम कृष्ण की जगह पर आताताइयों को जगह दी गई। आज खुशी की बात यह है कि हमारे आदर्श भगवान राम और कृष्ण पाठ्यक्रम के हिस्सा बने हैं। कहा कि आज देश में दंगे नहीं हो रहे हैं। कहीं कफ्र्यू नहीं लगता है। सरकार चलाना प्रधानमंत्री मोदी बाखूबी जानते हैं। डा. यादव ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार से देश खोखला हो चुका था।




