सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच में लखीमपुर मार्ग पर स्थित गायघाट पुल पर मंगलवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली और कार में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने घंटों मशक्कत कर जाम खुलवाया।मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गायघाट पुल स्थित है। इस पुल से मंगलवार सुबह दोनों जिलों के यात्री आवागमन कर रहे थे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/a-massive-fire-broke-out-in-a-scrap-warehouse-fire-brigade-personnel-were-able-to-control-it-with-great-effort/
लोगों को जाम का सामना करना पड़ा
सुबह आठ बजे रायबोझा से ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली और लखीमपुर की ओर से आ रही कार में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। बीच सड़क पर हादसा होने के चलते जाम लग गया।हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को हटवा दिया। जिससे आवागमन बहाल हो गया। उन्होंने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं एक घंटे से अधिक समय तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पूरी तरह से बड़े वाहनों का संचालन रुक गया। हादसा कोहरे के चलते हुआ है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/a-massive-fire-broke-out-in-a-scrap-warehouse-fire-brigade-personnel-were-able-to-control-it-with-great-effort/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/a-massive-fire-broke-out-in-a-scrap-warehouse-fire-brigade-personnel-were-able-to-control-it-with-great-effort/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube