राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित राज भवन के गेट नंबर 13 के सामने एक गर्भवती महिला ने बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल जब तक महिला और बच्चे को लेकर हॉस्पिटल लेकर पहुंची तो बच्चे की मौत हो गई थी। महिला सड़क पर तड़प रही थी। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन 30 मिनट के बाद भी कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। स्थानीय महिलाओं ने साड़ी का घेरा बनाया तब बीच सड़क पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। गर्भवती महिला रिक्शे से अस्पताल जा रही थी। तभी उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अमूमन ऐसा सीन फिल्मों में देखने को मिलता है।
बच्चे की मौत
लेकिन राजधानी में रविवार को ऐसा ही वाक्य सड़क पर हुआ। जिसके बाद से लोग अचंभित हैं।लखनऊ के झलकारी बाई अस्पताल की सीएमएस डॉ. निबेदिता कर ने बताया कि महिला को पुलिस महिला कांस्टेबल द्वारा झलकारी बाई अस्पताल लाया गया, जहां जन्म के बाद बच्चे की मौत की पुष्टि हुई हैं। वही मां को भर्ती कर इलाज किया जा रहा हैं