सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल में 40 हाथियों का झुंड पहुंच गया है। जंगली हाथियों के इस झुंड में बच्चे भी शामिल हैं। जंगली हाथियों के इस झुंड से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों को खेत में खड़ी फसलों की चिंता सता रही है। पूरी रात बनकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। हाथियों की चिंघाड़ से रात में ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है।आपको बताते चलें कि कतर्नियाघाट के गिरिजापुरी इंटर कॉलेज के समीप पूरी रात हाथी चिंघाड़ते रहे, हाथी बचाव दल ने पगचिन्हों से टस्कर हाथी की पहचान कर, लोगों को जागरूक किया है। वहीं कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य में पिछले दो दिनों से एक बार फिर हाथियों के झुंड का मूवमेन्ट बढ़ा है।बीती रात चहलवा गांव के टेढ़ीया नई बस्ती में ग्रामीणों ने बच्चों सहित 40 जंगली हाथियों का झुंड देखा। इतनी बड़ी संख्या में झुंड देख ग्रामीण अवाक रह गए लोगो ने सूचना रेंज कार्यालय को दी।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/train-operation-between-nanpara-nepalganj-stopped-from-february-10/
कालोनी के लोग रात भर जागने को मजबूर
कतर्नियाघाट रेन्जर अपनी टीम के साथ पूरी रात पेट्रोलिंग करते रहे और पटाखे दागते हुए हांका लगाते रहे।किसी तरह झुंड को जंगल की ओर भगाया गया। ग्रामीणों ने बताया जैसे जैसे हाथियों का झुंड एक एक कर गांव से बाहर निकल रहा था वह लगातार गिनती कर रहे थे। उनकी संख्या 40 थी। वही दूसरी तरफ सिचाई कालोनी गिरिजापुरी में इंटर कॉलेज के समीप एक टस्कर हाथी पूरी रात चिंघाड़ता रहा, जिससे पूरी रात कालोनी के लोग रात भर जागने को मजबूर रहे।रेन्जर कतर्नियाघाट अनूप कुमार ने कहा कि जंगली हाथियों का मूवमेंट बढ़ा है ऐसे में ग्रामीणों को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हाथियों की दस्तक पर कंडे और मिर्च सुलगाएं साथ ही तेज आवाज करते हुए रोशनी करें। संघर्ष की कोशिश कतई ना करें, वन कर्मी भी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/train-operation-between-nanpara-nepalganj-stopped-from-february-10/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/train-operation-between-nanpara-nepalganj-stopped-from-february-10/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube