सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर में होली का पर्व आते ही जिले में रंगों एवं उत्सवों का दौर शुरू हो गया है। इसी के तहत होली महोत्सव समिति द्वारा आयोजित 36वां होली ठीठोली सम्मान एवं कवि सम्मेलन नगर के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस सहित अन्य अतिथियों का समिति के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पट्टिका पहना कर विभूषित कर किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान समाजिक सांस्कृतिक, शैक्षिक सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले समाजसेवी राजेन्द्र सिंह पक्षकार श्रीराम जन्मभूमि, समाजसेवी सर्वेश सिंह, अविनाश मिश्रा, भानु प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता पप्पू, हरिहर बाबा, बाला जी सेवा समिति, लक्ष्य सेवा समिति वेद प्रकाश कारूष, अमित त्रिपाठी को होली महोत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया।होली ठिठोली के दौरान देवेश मिश्रा को मूर्खाधिराज व राजेश्वरी सोनी को मूर्खाधिपति के अलंकार से सब्जी व फलों की विशेष माला व पट्टिका पहना कर विभूषित कर सम्मानित किया गया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/university-in-balrampur-was-once-a-dream-we-are-making-it-come-true-yogi-adityanath/
कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन
इसके बाद समिति द्वारा शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जाने माने वीर रस के कवि सुरेश सैनिक, श्रेयस त्रिपाठी, हास्य रस के कवि राहुल यादव, देवेश मिश्रा, अंकिता आजाद सहित आदि कवियों ने काव्य पाठ के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, महामंत्री राधेश्याम मिश्र, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, डॉ तुलसीश दुबे, अम्बरीष शुक्ल, रमेश पाहवा, रघुनाथ अग्रवाल, सुनील सिंह कसेरा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, शुभेन्द्र मिश्रा गौरव, संजय शुक्ला, भानु प्रकाश, अक्षय शुक्ला, निशांत चौहान, रजत पांडेय, विजय कश्यप, झूमा सिंह, आद्या सिंह, अभय कसेरा, राम प्यारे कश्यप आदि लोग होली महोत्सव समिति के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/university-in-balrampur-was-once-a-dream-we-are-making-it-come-true-yogi-adityanath/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/university-in-balrampur-was-once-a-dream-we-are-making-it-come-true-yogi-adityanath/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube