Home»देश दुनिया»बलरामपुर»पेड़ों का अवैध कटान जारी:एसएसबी ने बरामद की 258 बोटा सागोन की लकड़ी
पेड़ों का अवैध कटान जारी:एसएसबी ने बरामद की 258 बोटा सागोन की लकड़ी
सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर के सुहेलवा वन क्षेत्र के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रही है। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने अवैध रूप से काटे गए 254 सागवान के बोटा लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसबी द्वारा पेड़ों की अवैध कटान रोके जाने से वन विभाग के दावों की पोल खुल गई है।बताया जा रहा है कि एसएसबी को सूचना मिली थी कि सोहेलवा वन क्षेत्र के बनकटवा रेंज के सुल्ताना गांव के पास एक ईंट के भट्ठे पर अवैध कटान के सागोन के बोटें छिपा कर रखे गए हैं।
सूचना मिलने पर एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सुलताना गांव के पास भट्ठे पर छापा मारा। जहां पर अलग अलग स्थानों पर 258 सागोन के बोटे एवं 54 क्विंटल जालोनी लकड़ी रखी मिली।एसएसबी एवं वन विभाग की टीम ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। डीएफओ डा. सेम मारन एम ने मंगलवार को बताया कि बरामद लकड़ी की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद लकड़ी किसान के होने की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।