सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में नवरात्र के शुभ अवसर पर मां पाटेश्वरी देवी पाटन मंदिर तुलसीपुर में क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह हेतु लीगल एंड क्लिनिक का उद्घाटन अनिल कुमार झा , अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर के द्वारा किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित क्षेत्र वासियों को निशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने को प्रेरित किया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/womens-representation-increased-in-every-field-under-pms-leadership-vijay-bahadur-pathak/

इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-bjp-government-will-be-formed-again-in-2024-brij-bhushan-sharan-singh/
इस अवसर पर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विमल प्रकाश आर्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में एनिमल क्रुएलिटी एंड प्रोटेक्शन ऑफ़ एनिमल विषय पर एक विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विमल प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पशु क्रूरता तथा पशुओं की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा संबंधित कानूनी जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/womens-representation-increased-in-every-field-under-pms-leadership-vijay-bahadur-pathak/

इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-bjp-government-will-be-formed-again-in-2024-brij-bhushan-sharan-singh/
Follow for more updates…