सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह द्वारा संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभिन्न पहाड़ी नालों जमधरा,फोरहवा,धोबैनिया, सीरिया नालों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने पहाड़ी नालों की बाढ़ से कैसे विभिन्न ग्राम प्रभावित होते हैं इसकी जानकारी प्राप्त की। वन क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न जलाशयों की सिल्ट सफाई से पहाड़ी नालों की बाढ़ से काफी हद तक निजात मिल सकती है। वन क्षेत्र होने के कारण जलाशयों की सिल्ट सफाई ना होने से जिलाधिकारी महोदय द्वारा चिंता व्यक्त की गई।
