सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर में भाजपा द्वारा किसान मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन मातेश्वरी इंटर कॉलेज महराजगंज के जहानडीह में किया गया। इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह पहुंचे, जिन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।वहीं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद व बहराइच के एमएलसी पदम सेन चौधरी रहे। वहीं, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला।वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था।
किसानों के सम्मान के लिए दे रही सम्मान निधि
लोगों को भ्रष्टाचार का शिकार होना पड़ जाता था। पिछली सरकारों में किसानों की हितों की बात करने वाला कोई नहीं था। पिछली सरकार में किसानों के फसल का दाम बिचौलिए खा जाते थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की हित की बात करती है। अगर किसी ने भी सम्मान किसानों को दिया है तो सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार ने दिया है।किसानों के सम्मान के लिए सम्मान निधि दे रही है, लेकिन जब से मोदी सरकार बनी है। किसानों के अनाज बिक्री का दम सीधा उनके खाते में भेजा जाता है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/100-voting-is-necessary-for-a-strong-democracy-prakhar-mishra/
राष्ट्र के निर्माण के लिए सदैव तत्पर
किसान मोर्चा के कार्यकर्ता व पार्टी के कार्यकर्ता परिवार से ऊपर उठकर राष्ट्र के निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया है। जबकि पिछली सरकारों में ऐसा नहीं था।वहीं, आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक, शिव प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर हुकम सिंह, वरुण सिंह मोनू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक सिंह, विधानसभा विस्तारक शुभम तिवारी, विपुल तिवारी मंडल महामंत्री प्रवेश कुमार मिश्रा, वंदना पासवान, चौधरी जितेंद्र सिंह मोनू सिंह सुशील तिवारी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह मौजूद रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/100-voting-is-necessary-for-a-strong-democracy-prakhar-mishra/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/100-voting-is-necessary-for-a-strong-democracy-prakhar-mishra/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube