सद्भावना आवाज़
गोंडा
गोंडा में ऑनर किलिंग का सामने आया है। यहां रात में प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, तभी लड़की के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लड़की की लाश को 20 किलोमीटर दूर अयोध्या में ले जाकर दफना दिया। जबकि प्रेमी का शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने लड़के के शव को बरामद कर लिया। मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव का है। प्रेमी सतीश चौरसिया (19) प्रेमिका आरती चौरसिया (18) से मिलने रविवार देर रात गांव में ही गया था। प्रेमी जब अपने घर सुबह नहीं पहुंचा, तो घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि प्रेमी प्रेमिका से मिलने गया था। जहां उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका के घर पहुंची। पुलिस ने प्रेमिका के घरवालों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों की निशानदेही पर डेढ़ किलोमीटर दूर लड़के के शव को गन्ने के खेत से बरामद किया। प्रेमी की शव चारपाई पड़ा था। फिलहाल, पुलिस ने प्रेमिका के पिता कृपाराम और भाई राघवराम को हिरासत में लिया है।
दोनों ने बताया कि लड़की की लाश को 20 किलोमीटर दूर एक खेत में दफनाया है। पुलिस की एक टीम लड़की के शव को बरामद करने के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया, ” सोमवार को लड़के के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद धानेपुर पुलिस लड़के के घर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि सतीश एक लड़की से अफेयर चल रहा था। वह उससे मिलने गया था। उसकी प्रेमिका की भी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार अयोध्या में कर दिया गया है। फिलहाल युवती के परिजनों को हिरासत में लिया गया है।