सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद बलरामपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए एक विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण में ‘चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो’ का सन्देश लेकर जनपद में महिलाओं ,बालिकाओं, छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में विभिन्न योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक किया जा रहा है।
आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश अनुसार एंटी रोमियो स्क्वाड दल, महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, गॉवों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया जा रहा है।


