सद्भावना आवाज़
अयोध्या
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 180 यात्रियों को लेकर अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को पहुंची। इसके बाद 1:45 बजे यह फ्लाइट 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। इसी दिन दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली उड़ान दो विमानों ने भरी थी।दिल्ली एयरपोर्ट से महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली एयरपोर्ट तक की नियमित विमान सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इंडिगो की दूसरी फ्लाइट शनिवार को सुबह 11:55 बजे 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली से अयोध्या पहुंची। यह फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंची। यह फ्लाइट 1 बजकर 45 मिनट पर अयोध्या महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से 180 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। जो 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी। फ्लाइट 1 घंटा 25 मिनट का सफर तय कर दिल्ली से अयोध्या पहुंची है।
अयोध्या से अहमदाबाद के लिए उड़ानें
11 जनवरी से अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेंगी। 11 जनवरी को फ्लाइट सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद से उड़ान भरेगी और 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। फिर रात साढ़े 11 बजे अयोध्या से उड़ान भरेगी। 1 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/first-vande-bharat-train-leaves-from-ayodhya-518-passengers-will-reach-delhi-after-traveling-for-eight-hours/
मुंबई से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट 15 जनवरी से शुरू
मुंबई से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट 15 जनवरी से शुरू होगी। अयोध्या से दोपहर सवा 3 बजे इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरेगी। शाम 5 बजकर 40 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। 2 घंटा 25 मिनट का सफर पूरा होगा।
17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टॉप यात्रा होगी शुरू
एयर इंडिया 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टॉप यात्रा शुरू करेगी। एयरलाइंस का विमान दक्षिण में बेंगलुरु से अयोध्या के लिए 8:05 बजे उड़ान भर कर 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगा। अयोध्या से यह दोपहर बाद 3:40 बजे उड़ान भरेगा और 6:10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। सप्ताह में तीन दिन इसका शेड्यूल है। अयोध्या से 11:05 बजे विमान उड़ान भरकर 12:50 बजे कोलकाता पहुंचेगा। कोलकाता से दोपहर 01:25 बजे उड़ान भरकर 3:10 पर अयोध्या पहुंचेगा।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/first-vande-bharat-train-leaves-from-ayodhya-518-passengers-will-reach-delhi-after-traveling-for-eight-hours/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/first-vande-bharat-train-leaves-from-ayodhya-518-passengers-will-reach-delhi-after-traveling-for-eight-hours/
Follow for more updates…