सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शनिवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकली गई। इसमें विभिन्न देवी देवताओं की शामिल आकर्षक झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रही। जयंती पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह वाल्मीकि प्रतिमा के समक्ष भजन पूजन कर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर प्रसाद भी वितरित किया।
भव्य शोभा यात्रा निकाली
अब महर्षि की स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया जाएगा। शनिवार को अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के तत्वाधान में नगर के नई बस्ती मोहल्ले से महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें लवकुश, भारत माता, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सीता माता व राम-लक्ष्मण आदि की सजी हुई मनमोहक झांकी सभी के आकर्षक का केंद्र रही। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों की धुन पर झूमते गाते रहे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/lamps-made-of-cow-dung-will-remove-darkness-and-illuminate-homes/
श्रद्धालुओं के जलपान की व्यवस्था
शोभायात्रा नई बस्ती से निकलकर आंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, सिटी पैलेस, बड़ा पुल, चौक, सराय फाटक व वीर विनय चौराहा होते हुए नई बस्ती पहुंचकर समाप्त हुई। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमान, संघ के अध्यक्ष किशोरी लाल, राकेश वाल्मीकि व ऋषभ इत्यादि ने शोभायात्रा मार्ग पर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं के जलपान इत्यादि की भी व्यवस्था की।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/lamps-made-of-cow-dung-will-remove-darkness-and-illuminate-homes/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/lamps-made-of-cow-dung-will-remove-darkness-and-illuminate-homes/
Follow for more updates…